फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Maintenance will be verified at 107 cow-shelter centers

Amethi News: 107 गो-आश्रय केंद्र पर भरण-पोषण का होगा सत्यापन

Wed, 17 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Maintenance will be verified at 107 cow-shelter centers
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में संचालित गोआश्रय केंद्रों पर सुविधाओं की कमी सचिव व ग्राम प्रधान को अब भारी पड़ेगी। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने संरक्षित गोवंशों को बेहतर ढ़ंग से रखने व भरण-पोषण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्रास चेकिंग कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायतों के सहयोग से तीन कांजी हाउस, नेवादा किशुनगढ़, इन्हौना व सरैया दुबान में वृहद गो सरंक्षण केंद्र के साथ अमेठी में कान्ह गो-आश्रय केंद्र तथा 100 अस्थाई गो-आश्रय केंद्र का संचालन कर रहा है। संचालित गो-आश्रय केंद्र में वर्तमान में 14,648 गोवंशों को संरक्षित कर रखा है।भीषण गर्मी में संरक्षित गोवंश को सुविधा मिल सके इसके लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय है।
विज्ञापन


आश्रय केंद्र पर सुविधाओं की कमी नहीं हो इसके लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने आश्रय केंद्रों की क्रास चेकिंग की योजना बनाई है। कवायद सफल हो इसके 28 जिला स्तरीय अफसरों के साथ पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। टीम को आवंटित गो-आश्रय केंद्र का स्थलीय सत्यापन कर गो-आश्रय केंद्र की क्षमता, संरक्षित गोवंश की संख्या, बीमार गोवंशों की संख्या, सहभागिता योजना में सुपुर्द किए गए गोवंशों की संख्या, अंतिम बार पशु चिकित्सक के निरीक्षण की तिथि, शेड, पेयजल, भूसा भंडारण, केयर टेकर की संख्या, गोबर गड्ढों की संख्या के साथ गोवंश का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए 18 बिंदु पर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्धारित समय में सत्यापन कर रिपोर्ट नहीं देने तथा आश्रय केंद्र पर कमी मिलने ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

भूसा दान करने की अपील
ग्राम प्रधान, चेयरमैन नगर पालिका/नगर पंचायत, कृषक, पशुपालक, भूसा विक्रेता, समाजसेवी संस्थाएं, पशु प्रेमी व अन्य से निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारा/भूसा अपने नजदीकी गो आश्रय स्थल पर दान करने की अपील की है।


लोगों से भूसा दान करने के लिए मोबाइल नंबर 9936601333 पर संपर्क करने को कहा है। जो ग्राम प्रधान व संभ्रांत नागरिक अधिक से अधिक भूसा संरक्षण कराने में सहयोग करेगा उसे सम्मानित/प्रोत्साहित किया जाएगा। जेपी सिंह-मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed