फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Main accused of robbery and murderous attack arrested

Amethi News: लूट और जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jul 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Main accused of robbery and murderous attack arrested
अमेठी सिटी। पुलिस ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूट का एक लाख 70 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त चाकू और गमछा बरामद बरामद हुआ। एसपी ने शनिवार को मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


जामो थाने के पूरे पराग पांडेय डीघा गोपालपुर निवासी सर्वेश कुमार शुक्ला ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। पिछली 22 जुलाई को वह कार से कुछ लोगों के साथ बैंक से रुपये निकाल कर आ रहे थे। वे जगदीशपुर जायस मार्ग पर महमूदपुर के पास पहुंचे थे कि कार सवार लोगों ने चाकुओं से हमला कर 3.80 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाश उन्हें घायल हालत में सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके एक परिचित अनिल मिश्रा सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने 25 जून को एक बाल अपचारी के साथ जगदीशपुर थाने के पूरे दुंदा गांव निवासी देवराज व सुल्तानपुर के करौंदीकलां थाने के पटना पवारा गांव निवासी शुभम मिश्र को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई रकम में से 1.42 लाख रुपये, एक स्मार्ट वाॅच, ब्लू टुथ, मोबाइल, इयर फोन, घटना में प्रयुक्त कार व फरार होने में इस्तेमाल होने वाली अन्य कार, एक बाइक बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी अनिल मिश्रा फरार था। शनिवार को जगदीशपुर एसएचओ धीरेंद्र यादव व स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित जायस मोड़ के पास मुख्य आरोपी थाना क्षेत्र के पूरे लबड़ी मजरे शेषपुर निवासी अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे गए 1.70 लाख रुपये के साथ घटना में प्रयुक्त चाकू व खून से सना गमछा भी बरामद किया। एसपी अनूप सिंह ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कोर्ट भेज दिया गया है।


पैसा देखकर डोल गई नीयत
अनिल मिश्र ने पुलिस को बताया कि वह अधिकतर समय सर्वेश कुमार शुक्ल के साथ ही रहता था। उसे इस बात की जानकारी थी कि सर्वेश हमेशा बैंक से पैसा निकालने जाते हैं। पैसे देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी। उसने सर्वेश की हत्या कर रुपये लूटने की योजना बनाई। कार में पहले से मौजूद बाल अपचारी ने योजना के मुताबिक घर पहुंचने से पहले महमदपुर गांव के पास सर्वेश का गमछे से गला कसा और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके बाद रुपये लूट कर सर्वेश को गंभीर हालात में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed