फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Main accused of Ram Nayak murder case arrested

Amethi News: राम नायक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Main accused of Ram Nayak murder case arrested
आला कत्ल भी बरामद, मामूली विवाद में की थी छोटे भाई की हत्या
विज्ञापन

गूडुर गांव में अब भी पुलिस बल तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। मामूली विवाद में छोटे भाई को पीट-पीट कर मार डालने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार करने के बाद आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। हालांकि, हत्या व प्राणघातक हमले के तीन नामजद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गांव में क्यूआरटी के साथ थाने की फोर्स तैनात की गई है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव गूडुर निवासी राम नायक व शिव नायक (दोनों सगे भाई) के बीच बकरी चोरी को लेकर बुधवार सुबह विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई थी। शिव नायक सिंह पक्ष के लोग राम नायक, उनकी पत्नी रीता व बेटे उत्तम को लाठी-डंडों से पीटकर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। रास्ते में ही राम नायक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिव नायक सहित चार लोगों को नामजद किया था। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के बाद पुलिस की सभी टीमें गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थीं। दबाव बनाने के लिए पुलिस ने आरोपियों के कई परिवारीजनों व करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी में लगी टीम ने बृहस्पतिवार देर रात मुख्य आरोपी शिव नायक सिंह को टिकरिया तिराहे के समीप अमेठी रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद थाने लाकर हुई पूछताछ में आरोपी ने राम नायक को मारने की बात स्वीकार की। उससे अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ करते हुए शुक्रवार को चिकित्सकीय परीक्षण कराकर दीवानी न्यायालय, सुल्तानपुर भेज दिया। मजिस्ट्रेट ने जमानत अर्जी खारित करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


लगाई गईं हैं टीमें
घटना में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें प्रयास कर रहीं हैं। गांव में शांति कायम रखने के लिए थाने की फोर्स के साथ क्यूआरटी तैनात की गई है।
- डॉ. इलामारन जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed