{"_id":"6887ced4fde59625cb01e78d","slug":"mahima-and-preeti-top-in-general-knowledge-amethi-news-c-96-1-ame1002-145586-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सामान्य ज्ञान में महिमा व प्रीति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सामान्य ज्ञान में महिमा व प्रीति अव्वल
Tue, 29 Jul 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल जीजीआईसी में छात्राओं ने बनाई रंगोली। स्रोत्र: शिक्षा विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों व बाजारशुकुल में विविध प्रतियोगिताएं कराई गईं। जामों परिसर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में महिमा ने पहला स्थान पाया, वहीं बाजारशुकुल परिसर में प्रीति प्रथम स्थान पर रहीं। दोनों छात्राओं को प्रतियोगिता के समापन पर सम्मानित किया गया।
जामों विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में वंशिका को पहला, अदिती को दूसरा और क्रांति को तीसरा स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में शिव महिमा, विधात्री और अंजली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में क्रांति प्रथम, लाडली द्वितीय और मांडवी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य गीता श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं की अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत बनाती हैं। शिक्षिकाएं जया तिवारी, वंदना चौहान, प्रीति गुप्ता और रीना सिंह की उपस्थिति रही। वहीं, बाजारशुकुल परिसर में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सामान्य ज्ञान में प्रीति को पहला, नीतू को दूसरा और संजना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। निबंध लेखन में प्रिंशी, मनीषा और प्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में सेजल, प्रिंसी और मनीषा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य पुष्पा रावत ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। शिक्षिकाएं अंजूलता द्विवेदी, मालती देवी और आशा सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।