{"_id":"66eb6c785f0de3a2ce08dca6","slug":"magic-overturns-out-of-control-eight-injured-amethi-news-c-96-1-ame1008-125865-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अनियंत्रित होकर मैजिक पलटी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अनियंत्रित होकर मैजिक पलटी, आठ घायल
Thu, 19 Sep 2024 05:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैजिक अमेठी शाहबरी मार्ग स्थित धनापुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल परसावां गांव निवासी हैं। कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव निवासी अब्दुल सलीम ऊर्फ बिन्ना की मैजिक से मंगलवार को श्रद्धालु गंगा स्नान करने गए थे।
गंगा स्नान कराने के बाद चालक राज श्रद्धालुओं से भरी मैजिक को लेकर अमेठी शहबरी मार्ग से वापस जा रहा था। रास्ते में धनापुर गांव के समीप मैजिक सड़क किनारे गड्ढे़ में पलट गई। घटना में मैजिक पर सवार परसावां गांव निवासी किरन, राधा, सीता देवी, कौशिल्या, शिवा, सरोज, मोहिनी, व गेंदऊ घायल हो गई।
वहीं अन्य को मामूली चोटें आईं। निजी वाहन की मदद से सभी घायलों को सीएचसी अमेठी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया।