{"_id":"67141eff9cdd7c81170b6094","slug":"magic-collides-with-e-rickshaw-driver-dies-amethi-news-c-13-1-lko1043-920740-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मैजिक ने ई रिक्शा मेें मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मैजिक ने ई रिक्शा मेें मारी टक्कर, चालक की मौत
Sun, 20 Oct 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में हाईवे पर शनिवार देर शाम तेज रफ्तार मैजिक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक की अस्पताल में मौत हो गई।
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी धर्मेंद्र (28) ई रिक्शा चलाकर परिवार का जीवनयापन करता था। शनिवार देर शाम धर्मेंद्र ई रिक्शा लेकर घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ वाराणसी हाईवे पर रामराजपुरा के पास तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे में ई रिक्शा चालक धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने धर्मेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मैजिक चालक की तलाश की जा रही है। जल्दी गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी