{"_id":"6564e41201b8f56ae50731b4","slug":"madhopur-hardoiya-road-will-be-repaired-20-thousand-people-will-get-convenience-amethi-news-c-96-1-ame1002-9429-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: माधोपुर-हरदोइया मार्ग की होगी मरम्मत, 20 हजार लोगों को सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: माधोपुर-हरदोइया मार्ग की होगी मरम्मत, 20 हजार लोगों को सहूलियत
Tue, 28 Nov 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुदृढ़ीकरण के लिए मंजूर जर्जर पड़ा माधौपुर-हरदोइया संपर्क मार्ग ।
अमेठी। काफी समय से जर्जर माधोपुर-हरदोइया मार्ग से गुजरने वाले करीब 20 हजार राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। 4.3 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत के लिए 2.43 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस मार्ग की मरम्मत को लेकर कवायद तेज कर दी गईं हैं। धनराशि की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
जिला मुख्यालय के साथ गढ़ामाफी धाम को जोड़ने वाले माधोपुर-हरदोइया मार्ग पर गिट्टियां जगह-जगह बिखरी पड़ी हैं। ऐसे में मंगलवार व शनिवार को गढ़ामाफी स्थित 52 फीट ऊंचे हनुमान की प्रतिमा के दर्शन-पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अतिरिक्त इस मार्ग से कई गांवों के लोगों का आवागमन होता था।
कई बार उठाई गई मांग
राम कुमार, प्रभात, सुमिरन सहित अन्य लोगों का कहना है कि सड़क जर्जर होने से काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत मंगलवार व शनिवार को होती है। उस दिन इस मार्ग पर लोगों का आवागमन अधिक होता है। वैसे इस रास्ते से करीब छह गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों व नेताओं से मांग की गई थी।
विज्ञापन
लोनिवि ने बनाया था प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग ने अन्य जिला मार्ग में शामिल 4.300 किलोमीटर लंबे माधोपुर-हरदोइया मार्ग की मरम्मत के लिए दो करोड़ 43 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। 24 नवंबर को इसे मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 60 लाख 98 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।
मानक के अनुसार होगा काम
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि माधोपुर-हरदोइया मार्ग के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है। जल्द ही मानक के अनुसार मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।