फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Madha lake overflows, crops of many farmers submerged

मदहा झील उफनाई, कई किसानों की फसल जलमग्न

Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Madha lake overflows, crops of many farmers submerged
सिंहपुर (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र की बहुचर्चित मदहा झील में बढ़े जलस्तर के चलते कई गांवों के किसानों की धान की फसल डूब गई है। इस झील से निकलने वाली इन्हौना ड्रेन में जगह-जगह जलनिकास को अवरुद्ध कर कई लोग अवैध रूप से मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मदहा झील उफनाने से कई गांवों में बड़ी संख्या में किसानों की फसल डूब गई है। फसल डूबने से होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी लोगों ने बुधवार को तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह को दी। सूचना मिलते ही विधायक मदहा ड्रेन से प्रभावित गांवों में पहुंच गए। उन्होंने नुकसान का जायजा लेने के साथ ही किसानों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

हथरोहना गांव में किसानों से बात करने के बाद शारदा सहायक खंड 41 के अधिशासी अभियंता को तत्काल झील में आ रहे पानी व जलनिकास के अवरोधों को साफ कराने का निर्देश दिया। प्रभारी बीडीओ शरद श्रीवास्तव को संबंधित गांवों में मनरेगा से अपनी-अपनी सीमा में फौरी तौर पर ड्रेन की सफाई का निर्देश दिया। कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदहा झील उफनाने का असर क्षेत्र के खरावा, हथरोहना, लौली, मेहमानपुर, नौखेड़ा, सातन पुरवा, कोटवा, भानीपुर, भवानीपुर, गढ़ी महाबल व धीरापुर आदि गांवों में देखने को मिल रहा है। इन गांवों में किसानों की खड़ी धान की फसल डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed