{"_id":"66f863c94e86abb21c0ede06","slug":"madampossession-of-land-not-received-even-after-demarcation-amethi-news-c-96-1-ame1002-126520-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मैडम...सीमांकन के बाद भी जमीन पर नहीं मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मैडम...सीमांकन के बाद भी जमीन पर नहीं मिला कब्जा
Sun, 29 Sep 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भूमि विवाद सहित अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार अलग-अलग थाने पहुंचे और मौजूद पुलिस अफसरों संग सुनवाई के बाद शिकायत निस्तारण के लिए मौके पर संयुक्त टीम रवाना की गई। दिवस में अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे।
गौरीगंज थाने में 11:30 बजे नायब तहसीलदार अनुश्रि व एसएचओ श्याम नारायण पांडेय कक्ष में सुनवाई कर रहे थे। इसी बीच कटरा लालगंज निवासी रामदास के पौत्र मुकेश कुमार व राकेश कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैडम मई में उनकी भूमि की पैमाइश होने के बाद पत्थर नसब की कार्रवाई पुलिस व राजस्व टीम की ओर से की गई थी, लेकिन विरोधियों ने पत्थर उखाड़ दिया। कब्जा भी नहीं दिया। तब से कई बार शिकायत कर चुका हूं, लेकिन आज तक कब्जा नहीं मिला। सुनवाई के बाद नायब तहसीलदार ने मौके पर फोर्स भेजकर कब्जा दिलवाने की बात कही।
इसी बीच इस्माइलपुर मजरे छिटेपुर गांव निवासी छेदी पहुंचे। कहा कि मैडम उसके घर से लेकर पहाड़गंज सीमा तक बारिश सहित अन्य पानी की निकासी के लिए नाली बनी है, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने नाली तोड़ दी है। ऐसे में पानी नहीं बह पा रहा है, जिससे जलभराव है। सुनवाई के बाद इस मामले में भी मौके पर टीम रवाना कर निस्तारण करने को कहा गया। इसी गांव के एक व्यक्ति ने जर्जर बिजली खंभे की शिकायत की। इस शिकायत के निस्तारण के लिए पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदारों के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसी तरह मुसाफिरखाना में नायब तहसीलदार प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में 15 से अधिक शिकायतें आईं। अधिकांश शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ी थीं, जिसके निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। एक शिकायत परिषदीय विद्यालय में कार्यरत रसोइयों द्वारा भी दी गई, जिन्होंने कई वर्षों से काम करने के बावजूद निकाले जाने की शिकायत की, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए बीईओ मुसाफिरखाना को संदर्भित किया गया।