फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Madam...not giving up possession even after measurement

Amethi News: मैडम...पैमाइश के बाद भी नहीं छोड़ रहे कब्जा

Sun, 14 Jul 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Madam...not giving up possession even after measurement
अमेठी सिटी। जमीन विवाद सहित अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों पर समाधान दिवस हुआ। जायस कोतवाली में डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने सुनवाई की। वहीं, अन्य थानों में एसडीएम और सीओ ने जनशिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन


गौरीगंज थाना समय 11:20 बजे नायब तहसीलदार अनुश्री तिवारी व एसएचओ श्यामनारायण पांडेय शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। टिकरिया गांव निवासी शिव प्रसाद ने कहा कि मैडम, लेखपाल व कानूनगो ने 12 मार्च को भूमि की पैमाइश की थी। पैमाइश में भूमि मेरी मिली। पत्थर नसब की कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की गई। कब्जा धारकों को भूमि खाली करने को कहा गया लेकिन वह कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। विपक्षी मारपीट पर आमादा हैं। नायब तहसीलदार ने जांच की तो शिकायत सही मिली। पुलिस टीम को भेजकर कब्जा दिलाने और कब्जा नहीं छोड़ने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। पंडरी गांव के सूर्यपाल ने कहा कि कुछ लोग उसकी भूमि पर कब्जा कर रहे है। उसे भूमि पर कब्जा दिलाया जाए। गौरीगंज में 38 मामले में पेश हुए, जिसमें छह का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण
अमेठी सिटी। जायस थाने में डीएम निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह अचानक थाना समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने जन समस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने लेखपालों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि जो भी शिकायतें हैं उनका जल्द निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब...जबरदस्ती खेत पर कर रहे कब्जा, दिलाएं न्याय
फुरसतगंज (अमेठी)। थाना परिसर में एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव सुनवाई कर रहे थे, तभी मोहैया केसरिया गांव की गुड्डा ने रोते हुए कहा कि साहब, हमार जमीन कुछ लोग जबरदस्ती कब्जा करत अहैं। साहब हम विधवा हैं। एक छोटा बच्चा है। हमार मदद करा। दिव्यांग पीड़िता राजकुमारी मनझीटा ने बताया कि जमीन पर गांव का एक व्यक्ति कब्जा करना चाहता है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दिवस में 11 शिकायतें आईं। छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। पांच शिकायतों के लिए टीम रवाना की गई है।

11 में दो शिकायतों का निस्तारण
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ मयंक द्विवेदी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। कुल राजस्व विभाग से जुडे़ 11 मामलाें में दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।

साहब, नहीं मिल रहा रास्ता
बाजारशुकुल (अमेठी) थाना समाधान दिवस में परवेज गांव की माधुरी दरवाजे के सामने रास्ते की मांग को लेकर परेशान हैं। बताया कि पिछले दिनों एसडीएम मुसाफिरखाना प्रीति तिवारी ने दोनों पक्षों में नौ फुट के रास्ता का समझौता करवाया था। अब विपक्षी नहीं मान रहे हैं। सुनवाई के बाद तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने पुलिस व राजस्व टीम को समझौते के आधार पर शिकायत निस्तारण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed