फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Madam... can't get possession

Amethi News: मैडम... नहीं मिल रहा कब्जा

Sun, 16 Jun 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Madam... can't get possession
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। गौरीगंज तहसील में डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह ने सुनवाई की। अमेठी में सीडीओ सूरज पटेल, मुसाफिरखाना में एडीएम अर्पित गुप्ता, तिलोई में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र ने शिकायतों की सुनवाई की। गौरीगंज में 35 शिकायतों में 06 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। इस दौरान अमेठी में 74 शिकायतों में 04, तिलोई में 39 शिकायतों में प्राप्त 06 का निस्तारण किया गया। मुसाफिरखाना में 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


गौरीगंज कलेक्ट्रेट में 10:50 बजे गौरीगंज थाने के पूरे लोकई मजरे सरायभागमानी गांव निवासी रामधन शिकायत पत्र लेकर प्रस्तुत हुए। रामधन ने कहा कि मैडम गांव के कुछ लोगों उसकी भूमि से कब्जा नहीं छोड़ रहे है। दो जुलाई 2022 को सीमाकंन व सात दिसंबर को पत्थर नसब की कार्रवाई राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में की थी। डीएम ने संयुक्त टीम गठित कर शिकायत निस्तारित कर रिपोर्ट देने को कहा। मुसाफिरखाना क्षेत्र के मिश्र का पुरवा मजरे नेवादा किसुनगढ़ निवासी बाबूलाल ने कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। पैमाइश के बाद भी कब्जा नहीं मिल रहा है। जामो के गांव पूरे रानीपुर पश्चिम बलभद्रपुर निवासी तेजबहादुर ने कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण करने की बात कहते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गरथुलिया निवासी फूलचंद ने कुछ लोगों पर खलिहान के लिए सुरक्षित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की बात कहते सुरक्षित भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। डीएम ने शिकायत लंबित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed