फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Maa Durga present in houses and pandals

Amethi News: घर और पंडालों में विराजीं मां दुर्गा

Fri, 04 Oct 2024 04:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Maa Durga present in houses and pandals
संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक भक्तिमय माहौल रहा। भोर से ही देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजने लगे। भक्तों ने मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना कर सुख व समृद्धि की कामना की। लोगों ने घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और व्रत रखा। कुछ स्थानों पर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।
विज्ञापन



जिले में बृहस्पतिवार की सुबह शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरों में कलश स्थापना के साथ विधिविधान से पूजन किया। क्षेत्र के देवी मंदिरों पर भोर चार बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। कालिकन धाम, दुर्गन भवानी, अहोरवा भवानी, हिंगलाज माता मंदिर, माता मवई धाम, देवीपाटन सहित अन्य देवी मंदिरों में दिनभर आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की। सुरक्षा को लेकर देवी मंदिरों में पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले ही दिन मां अहोरवा भवानी के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों क भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के उसरहा निवासी पं. श्रीकृष्ण मिश्र ने कहा कि मां अहोरवा भवानी की महिमा का बखान अवर्णनीय है। माता भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूजा पंडाल में स्थापित हुई प्रतिमा
अमेठी सिटी। गौरीगंज के गौरीपुर, पहाड़गंज सहित कई स्थानों पर पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई। नेत्र पूजन के बाद सामूहिक आरती हुई। कुछ पंडालाें में सप्तमी को दुर्गा प्रतिमा की स्थापना होगी। यहां भी कलश स्थापित कर पूजन किया गया। शाहगढ़ कस्बे के पूरे दीवान श्री नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पूजा पंडाल में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना से पहले कलश पूजन हुआ। पूजा समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पंडाल का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। छह अक्तूबर को पंडाल में मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed