फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lucknow-Prayagraj Sangam special arrived two and a half hours late

Amethi News: ढाई घंटे देरी से पहुंची लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल

Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Prayagraj Sangam special arrived two and a half hours late
अमेठी सिटी। रेलखंड पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण के बाद भी ट्रेनों का देरी से संचालन यात्रियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। रविवार को लखनऊ से प्रयागराज के लिए संचालित संगम स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे की देरी से गौरीगंज पहुंची। वहीं, दानापुर से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे देर से रवाना हुई।
विज्ञापन



ट्रेन लेट होने से सुबह के समय प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन जहां सुबह 9:13 बजे पहुंचनी थी, वह दोपहर 12:01 बजे गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आई। इसी तरह जनसाधारण एक्सप्रेस भी चार घंटे विलंब से चली। इससे नियमित यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इसके अलावा वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस एक घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल करीब आधा घंटा विलंब से स्टेशन पहुंची। लगातार हो रही देरी से यात्रियों में असंतोष है।
विज्ञापन




स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी या संचालन से जुड़े अपरिहार्य कारणों के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में अस्थिरता आई है। प्लेटफार्म पर माइक से लगातार सूचना प्रसारित कर यात्रियों को वेटिंग रूम में बैठने की व्यवस्था कराई गई है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed