{"_id":"6009abd58ebc3e31b5383b2f","slug":"loot-of-40000-with-old-man-amethi-news-lko5610274105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर बुजुर्ग से 40 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर बुजुर्ग से 40 हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर में सक्रिय बदमाशों ने गुरुवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक बुजुर्ग को तमंचे से धमकाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। यह घटना संग्रामपुर के गांव डेहरा निवासी त्रिवेणी प्रसाद मिश्र के साथ हुई जो गुरुवार को अमेठी आए थे।
उन्होंने शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के अपने खाते से 40,500 रुपये निकाले। खाते से पैसा निकालने के बाद वे बैंक के समीप खड़ी बाइक के पास जा रहे थे कि इसी बीच दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनका मुंह दबा दिया।
लुटेरों ने जेब में रखे 40,500 रुपये निकाल लिए और भाग निकले। बैंक के सामने हुई लूट की वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि इलाज के अलावा कुछ अन्य कार्य के लिए पैसा निकाला था। एसएचओ श्याम सुंदर ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।