फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Locks of eight houses broken in a single night, theft worth lakhs

Amethi News: एक ही रात में आठ मकानों के टूटे ताले, लाखों की चोरी

Wed, 21 Aug 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Locks of eight houses broken in a single night, theft worth lakhs
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र में इंडोरामा फैक्टरी की टाउनशिप स्थित आवासीय कॉलोनी में एक ही रात में चोरों ने आठ घरों का ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। हालांकि अब तक तीन घरों से ही नकदी व जेवर जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


कुछ घरों से चोर कोई कीमती सामान नहीं ले जा पाए, वहीं कई मकान मालिक चोरी की जानकारी देने नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमरौली इलाके के इंडोरामा टाउनशिप में चोरों ने धावा बोलकर कई घरों का निशाना बनाया। चोरों ने यहां के निवासी आलोक तिवारी और नीरज श्रीवास्तव के घरों से करीब दो लाख की नकदी सहित लाखों का जेवर पार कर दिया। वहीं, कर्मजीत सिंह के यहां से चोरों ने शादी के लिए रखे लाखों के जेवर पार कर दिए। मयंक सिंह के घर का भी चोरों ने ताला तोड़ दिया। हालांकि इनके यहां से चोर कोई कीमती सामान नहीं ले जा पाए। इसके अलावा चोरों ने इसी टाउनशिप के चार अन्य घरों के भी ताले तोड़े दिए, लेकिन उनमें रहने वाले लोग अब तक शिकायत करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि चोरों ने सभी घरों से लाखों का माल पार कर दिया है। बेहद सुरक्षित मानी जाने वाली इस कालोनी में एक साथ करीब आठ घरों का ताला तोड़े जाने से वहां के लोगों में दहशत है। पुलिस भी घटना को दबाने के प्रयास में जुटी हैॅ। हालांकि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच व कार्रवाई का दावा कर रही है।
एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि प्रकरण में दो लोगों के यहां से सामान चोरी होने के जानकारी मिली है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।


निजी सिक्योरिटी के पहरे में काॅलोनी, फिर भी हो गई चोरी
इंडोरामा टाउनशिप बेहद सुरक्षित काॅलोनी है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की पैनी नजर रहती है। साथ ही इसके चारों ओर प्राइवेट सिक्योरिटी का भी पहरा रहता है। बिना चेकिंग के कोई अंदर दाखिल नहीं हो सकता। रात को भी सिक्योरिटी रहती है। सिक्योरिटी के दायरे को चकमा देकर चोर कैसे इस सुरक्षित काॅलोनी में घुस गए और एक, दो नहीं बल्कि आठ घरों का ताला तोड़ दिया। यह एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed