फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   LLB student attacked with knife

Amethi News: एलएलबी की छात्रा पर चाकू से किया हमला

Tue, 21 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
LLB student attacked with knife
अमेठी सिटी। सुल्तानपुर जिले की रहने वाली एलएलबी छात्रा ने जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव निवासी गिरिजेश पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले के बाद पिटाई कर मोबाइल छीनकर फेंकने व 1200 रुपये लेकर भाग जाने की बात भी छात्रा ने कही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




छात्रा का आरोप है कि 17 जनवरी को वह दीवानी न्यायालय से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में गिरिजेश उससे अश्लील बातें करते हुए जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करना लगा। उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जब उसने मोबाइल से पुलिस को फोन कर मदद मांगनी चाही तो उसका मोबाइल छीन कर फेंक दिया।
विज्ञापन



आरोप है कि जब वह मोबाइल उठाने लगी तो मुंह दबाकर चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसें चोटें आ गईं। पास में रखे 1200 रुपये छीन कर गिरिजेश भाग गया। पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरिजेश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed