फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   List of five long-missing doctors sent to the government

Amethi News: शासन को भेजी लंबे समय से गायब पांच डॉक्टरों की सूची

Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
List of five long-missing doctors sent to the government
अमेठी। जिले में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे पांच चिकित्सकों को चिन्हित किया गया है। लंबे समय से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर चल रहे इन चिकित्सकों के खिलाफ तैयार रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों में से एक डॉक्टर तो वर्ष 2014 से ड्यूटी पर नहीं आया है। इन चिकित्सकों के खिलाफ आगे की दंडात्मक कार्रवाई अब शासन तय करेगा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के कुल 34 पद हैं।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष वर्तमान में 16 पदों पर ही तैनाती है। ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों की स्थिति भी कमोबेश कुछ ऐसी ही है। यहां भी मरीजों को चिकित्सकों की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों की खोजबीन शुरू करते हुए उनके बारे में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

जिले में हुई जांच पड़ताल में सामने आया कि यहां तैनात डॉ. आशीष सिंह 25 मार्च 2014 से डॉ. उदय प्रताप सिंह 5 सितंबर 2018 से , डॉ. प्रवीण कुमार सिंह 19 सितंबर 2019 से , डॉ. विजय कुमार तिवारी 25 जनवरी 2023 से व डॉ. डॉ. विनोद यादव दिसंबर 2022 से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed