फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Licenses of 19 cracker shopkeepers suspended

19 पटाखा दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित

Sat, 08 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Licenses of 19 cracker shopkeepers suspended
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में पटाखा निर्माण का लाइसेंस लेकर अपने व अपनों की जान से खिलवाड़ कर रहे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ने 19 लोगों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। दो लाइसेंस धारकों की पहले ही मौत हो चुकी है। सभी से जवाब भी तलब किया गया है। जवाब से संतुष्ट न होने पर सभी के लाइसेंस निरस्त करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

लाइसेंस की आड़ में बिना पुख्ता सुरक्षा के पटाखा निर्माण कर रहे गौरीगंज के पूरे मान सिंह निवासी अनवर की गत एक अक्तूूबर को विस्फोट में मौत हो गई थी। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर जिले भर में पटाखा निर्माण करने वाले लाइसेंस धारकों के गोदाम और निर्माण स्थलों की स्थलीय जांच का अभियान चला था।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने मौके पर जाकर जांच की तो तमाम अनियमितताएं सामने आईं। कार्य स्थलों पर दरवाजे नहीं पाए गए, भंडारण स्थल पर निर्धारित क्षमता से अधिक विस्फोटक का भंडारण किया गया था। कहीं भी स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं मिला। कार्यस्थल आबादी से 50 मीटर के अंदर ही थे। कहीं भी अग्निशमन उपकरण या बालू/पानी की व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद डीएम ने सभी लाइसेंस धारकों को कलेक्ट्रेट में बुलाकर बैठक भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे लगातार हो रही घटनाओं के विषय में भी पूछताछ की थी। एसडीएम और सीओ की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने 19 लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। डीएम ने सभी को 12 तारीख तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि एसडीएम व सीओ की अगुवाई में गई संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। बताया कि सभी से जवाब मांगा गया है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सभी के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।

इनके लाइसेंस निलंबित
जिन लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें जायस कोतवाली क्षेत्र के बकार अहमद, निसार अहमद और मो. नफीस, मोहनगंज के अल्ला भेजू व दालम, शिवरतनगंज की साजिदा बानो व मो. शमीम, जगदीशपुर के गुलाम कादिर व मो. इस्माइल शामिल हैं। बाजार शुकुल के यार मोहम्मद व जहीर अहमद, गौरीगंज थाना क्षेत्र के अब्दुल लतीफ व चांद बाबू तथा नन्हे, जामो थाना क्षेत्र के मो. सलाम, मो. कलाम और मो. जाहिद के साथ ही मो. जावेद अली, मुसाफिरखाना के मो. अख्तर का लाइसेंस निलंबित करते हुए नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed