{"_id":"5f6b75f68ebc3e0d852c90a9","slug":"license-revolver-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-room-amethi-news-lko541633571","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे का ताला तोड़कर लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे का ताला तोड़कर लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी शहर के दुर्गापुर मार्ग पर किराए के मकान में रह रहे पीपरपुर थाना क्षेत्र के बालीपुर निवासी सुभाष तिवारी के कमरे का ताला तोड़कर चोर उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद वह अभी खाली हाथ है।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव बालीपुर डुहिया निवासी सुभाष तिवारी अमेठी शहर स्थित दुर्गापुर मार्ग पर रानी यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। 19 सितंबर को सुभाष अपनी रिवॉल्वर कमरे में ही रखकर एचएएल मुंशीगंज चले गए। करीब चार घंटे बाद मकान मालकिन ने उन्हें फोन कर बताया कि आपके कमरे का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलते ही सुभाष कमरे पर पहुंचे और भीतर जाकर देखा तो वह बैग गायब मिला जिसमें रिवॉल्वर व लाइसेंस रखा था। चोर रिवॉल्वर के अलावा घर से और कुछ नहीं ले गए।
विज्ञापन
सुभाष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। रिवॉल्वर चोरी होने से पीड़ित परेशान है। सुभाष की मानें तो पुलिस अब तक किसी भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है जबकि वह हर रोज कोतवाली पुलिस से संपर्क कर कोई सुराग लगने की जानकारी हासिल कर रहे हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। घटना के खुलासा के लिए मुखबिर के साथ ही सर्विलांस सेल का सहयोग लिया जा रहा है।