फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lessons from Deendayal's life not to give up

दीनदयाल के जीवन से मिलती हार न मानने की सीख

Sun, 26 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lessons from Deendayal's life not to give up
18 : गौरीगंज : भाजपा कार्यालय में रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते भाजपाई। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। मन की बात के 81वें संस्करण में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से हमें कभी हार नहीं मानने की सीख मिलती है। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए शहर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपाई एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने रेडियो पर प्रधनमंत्री के मन की बात को सुना।
विज्ञापन

मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री ने नदियों को बचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा मैं देशवाशियों से आग्रह करूंगा कि भारत में, कोने-कोने में साल में एक बार तो नदी उत्सव मनाना ही चाहिए। पीएम मोदी ने कहा दीनदयाल के जीवन से हमें कभी हार न मानने की सीख मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपरीत राजनीतिक और वैचारिक परिस्थितियों के बावजूद भारत के विकास के लिए स्वदेशी मॉडल के विजन से वे कभी डिगे नहीं। आज बहुत सारे युवा बने-बनाए रास्तों से अलग होकर आगे बढ़ना चाहते हैं। वे चीजों को अपनी तरह से करना चाहते हैं।

दीनदयाल जी के जीवन से उन्हें काफी मदद मिल सकती है। जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। जिला कार्यालय पर केशव सिंह, जिला महामंत्री, राम प्रसाद मिश्र जिला कोषाध्यक्ष, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, विजय किशोर तिवारी, संतोष सिंह, अजय अग्रवाल व अंशु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed