फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Leopard killed in buffalo attack

Amethi News: भैंसों के हमले में मारा गया तेंदुआ

Mon, 04 Aug 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard killed in buffalo attack
मुसाफिरखाना के बिरईपुर गांव में मृत पड़ा तेंदुआ। ग्रामीण
मुसाफिरखाना (अमेठी)। बिरईपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ देर रात भैंसों के हमले में मारा गया। लगातार 16 घंटे गांव और खेतों में घूमता रहा तेंदुआ घायल होने के बाद गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



शनिवार सुबह करीब दस बजे बिरईपुर निवासी विजय उर्फ सोनू (28) और भैदपुर निवासी बलदेव (32) खेत के पास बैठे थे, तभी झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर लाठी लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो भाग निकला। दोपहर में वन विभाग की टीम गांव पहुंची। तभी तेंदुआ फिर दिखाई पड़ा और वन दरोगा शुभम भटनागर की गाड़ी पर चढ़कर बोनट को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन




कुछ देर बाद तेंदुआ रामकिशोर की बंधी भैंस पर झपटा। डरकर भैंस रस्सी छुड़ाकर भागी, तेंदुआ उसके पीछे दौड़ा। घायल भैंस को देखने पहुंचे किसान छोटेलाल (50) को भी उसने घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। रात करीब ढाई बजे झिंगुरी की सरिया के पास तेंदुए का शव मिला। वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ पहले से घायल था और अत्यधिक कमजोरी के कारण मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ भैंसे के बच्चे पर झपटा था, तभी दो भैंसों ने रस्सी तोड़कर उस पर हमला कर दिया। इसी हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद जान गंवा बैठा। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम राकेश चौहान, डीएफओ रणवीर मिश्र, एसडीएम अभिनव कनौजिया, तहसीलदार राहुल सिंह व वन संरक्षक समीर कुमार मौके पर पहुंचे। सर्च अभियान में वन विभाग के 60 कर्मियों, पीएसी की दो टुकड़ियों और पुलिस ने भाग लिया।



डीएम ने बताया कि अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के मजिस्ट्रेटों की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने के बाद गौरीगंज विधायक राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में रविवार को तेंदुए का अंतिम संस्कार वीर भाले सुल्तान शौर्य वन स्थली परिसर में किया गया।
-संबंिधत खबरें पेज तीन पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed