{"_id":"688e675d092fccbfd80ee42e","slug":"leopard-injured-three-people-amethi-news-c-96-1-lu11010-145931-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेंदुआ ने तीन लोगों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेंदुआ ने तीन लोगों को किया घायल
Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना के बिरईपुर गांव में घूम रहा तेंदुआ। ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक के बिरईपुर गांव में शनिवार सुबह तेंदुआ ने हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। घटना के करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर खोजबीन शुरू की। इसी दौरान तेंदुआ फिर आ धमका और वन दरोगा की कार पर चढ़कर उसका बोनट तोड़ दिया।
इसके बाद गांव में घुस कर तेंदुआ ने पहले एक भैंस और फिर किसान को भी जख्मी कर दिया। भैदपुर निवासी बलदेव (32) और बिरईपुर निवासी विजय उर्फ सोनू (28) सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिरईपुर गांव में खेत के पास बैठे थे। इसी दौरान कादूनाला जंगल से आए तेंदुआ ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर उसे दौड़ाया तो वह जंगल में घुस गया। गांववालों के साथ दोनों घायलों का कहना था कि हमलावर जंगली जानवर तेंदुआ था।
प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। जाल भी भेजा गया है। साथ ही ग्रामीणों से भी अपील की है कि वह अकले नहीं समूहबद्ध होकर ही घरों से निकले। तेंदुआ के हमले की सूचना पर दोपहर करीब 12:30 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तलाश शुरू की। दोपहर दो बजे वन दरोगा शुभम भटनागर बिरईपुर के शुभम सिंह को कार में बिठाकर गांव से जंगल की तरफ बढ़े।
विज्ञापन
गांव की सीमा पर तेंदुआ फिर आ धमका और गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया। इससे बोनट टूट गया। गांव वालों के शोर मचाने व दौड़ाने पर तेंदुआ गाड़ी से हटा और जंगल की तरफ भाग गया। थोड़ी देर बाद उसने फिर से रिहायशी बस्ती में घुस कर खूंटे में बंधी भैंस पर हमला कर दिया। इसके बाद किसान छोटेलाल (50) को भी जख्मी कर दिया। हमले में घायल बलदेव, विजय और छोटेलाल को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बलदेव और छोटेलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।