{"_id":"646fa7bde490779d180a1378","slug":"left-the-influential-people-encroachment-of-the-rest-amethi-news-c-13-1-254945-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रसूख वालों को छोड़ा, बाकी का कब्जा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रसूख वालों को छोड़ा, बाकी का कब्जा अतिक्रमण
Thu, 25 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 25 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते कर्मचारी
भादर (अमेठी)। क्षेत्र के रामगंज बाजार से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों पटरियों पर अस्थाई रूप से किए अतिक्रमण को हटवाया गया। बीते 27 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग ने मुनादी करवाकर सभी को अतिक्रमण हटवाए जाने को कहा था।
बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ पहुंची लोक निर्माण विभाग सुल्तानपुर टीम ने व्यापारियों से अतिक्रमण को स्वयं हटवाए जाने के लिए कहा गया। टीम पर आरोप है कि रसूख वालों को बीच-बीच में छोड़कर अन्य सभी छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों की ओर से किए अतिक्रमण को हटवाया गया, जो नाइंसाफी है। इस संबंध में जेई ओमप्रकाश यादव ने कहा कि कोई कितना भी रसूख का होगा, सभी का अवैध अतिक्रमण हटवाया जाएगा।