फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyers end work boycott

Amethi News: अधिवक्ताओं ने खत्म किया कार्य बहिष्कार

Wed, 19 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 19 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lawyers end work boycott
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में एसडीएम न्यायिक की कार्यशैली को लेकर चला अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार मंगलवार को समाप्त हो गया। संघ भवन में एसडीएम अभिनव कनौजिया, एसडीएम न्यायिक नितेश राज और बार एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक में बातचीत हुई। सहमति बनने के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य पर लौटने का निर्णय लिया। इससे वादकारियों को राहत मिली।
विज्ञापन



बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं। कुछ अधिवक्ता पहले की तरह न्यायिक कार्य से दूर रहने के पक्ष में थे, मगर सामूहिक राय के आधार पर बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि सभी अधिवक्ता एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य करेंगे। इस दौरान कार्य व्यवहार को समझा जाएगा। सप्ताह पूरा होने के बाद आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन




अधिवक्ताओं का कहना था कि एसडीएम न्यायिक से संवाद में कमी के कारण एक माह से कार्य प्रभावित था। मंगलवार की बैठक में समाधान की शुरुआत हुई, जिसके बाद अधिवक्ता काम पर लौट गए। बैठक में नायब तहसीलदार रामलखन वर्मा, नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा, केके सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय शुक्ल, जगतराम पाल, राजीव तिवारी, अंजनी मिश्र, ललित चौबे, नवनीत चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed