{"_id":"69ebc038c4c11679a4092e88","slug":"lawyers-clash-three-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-164238-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वकीलों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वकीलों में मारपीट, तीन घायल
Sat, 25 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। तहसील परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। इसमें तीन अधिवक्ता घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। इस घटना से परिसर में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार की अदालत के सामने दो अधिवक्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते-ही-देखते हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और तहसीलदार अभिषेक यादव ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
हालांकि कुछ देर बाद तहसील परिसर के बाहर स्थित मौर्या चाय की दुकान पर विवाद फिर हो गया। आरोप है कि यहां अधिवक्ता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक पक्ष के अधिवक्ता अनिल पांडेय ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग मटेरियल के पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।
जबकि दूसरे पक्ष के अश्वनी श्रीवास्तव ने पुरानी रंजिश के चलते हमला करने की बात कही। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)