{"_id":"69ac6f355636fbdcce082d33","slug":"lawyers-adamant-on-protest-amethi-news-c-96-1-ame1002-160355-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विरोध प्रदर्शन पर अड़े वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विरोध प्रदर्शन पर अड़े वकील
Sun, 08 Mar 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना। एसडीएम अभिनव कनौजिया की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से दूरी बनाए रखी, जिससे तहसील में वादों की सुनवाई प्रभावित रही। कई मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी, जिससे वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर पहुंचकर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे उनमें असंतोष है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम की कार्यशैली को लेकर लंबे समय से नाराजगी है। इसी कारण विरोध प्रदर्शन चल रहा है और न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन 30 दिसंबर से लगातार चल रहा है। इसके बावजूद अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकल सका है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।