फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Last accused in mother-daughter self-immolation case arrested

मां-बेटी आत्मदाह मामले का अंतिम आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Last accused in mother-daughter self-immolation case arrested
गौरीगंज (अमेठी)। जामो थाना के कस्बा निवासी सोफिया ने अपनी पुत्री के साथ 17 जुलाई को लखनऊ में लोक भवन के सामने आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर रूप से झुलसी सोफिया की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है तो बेटी का इलाज सुल्तानपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। लखनऊ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे एक आरोपी कांग्रेस नेता को लखनऊ पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ-बाराबंकी बार्डर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जामो कस्बा निवासी सोफिया का पड़ोसी अर्जुन से नाली का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच नौ मई को मारपीट हुई थी। इसमें अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने गुड़िया की तहरीर पर अर्जुन समेत चार के खिलाफ छेड़खानी तो अर्जुन की तहरीर पर गुड़िया समेत तीन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस बीच 17 जुलाई को सोफिया अपनी पुत्री गुड़िया तथा भाभी आसमा व भतीजे सुलतान के साथ लखनऊ पहुंची और वहां लोक भवन के सामने अपने ऊपर तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था। सोफिया 90 फीसदी झुलस गई थी तो गुड़िया 30 फीसदी झुलसी थी। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने आग बुझाते हुए दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जबकि आसमा व सुलतान वहां से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने गुड़िया के बयान के आधार पर एआईआईएम नेता कदीर खान, आसमा, सुलतान व लखनऊ निवासी कांग्रेस नेता अनूप पटेल के खिलाफ मां-बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। अमेठी पुलिस के सहयोग से कदीर खान, आसमा व सुलतान को लखनऊ पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
कांग्रेस नेता 17 जुलाई से ही फरार था। लखनऊ पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे कांग्रेस नेता को लखनऊ-बाराबंकी बार्डर से गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि सोफिया की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है जबकि उसकी पुत्री गुड़िया का इलाज जिला अस्पताल सुल्तानपुर में चल रहा है।

सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि गुड़िया की तहरीर पर दर्ज केस में अर्जुन समेत नामजद चारों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। गुड़िया का इलाज सुल्तानपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। नाली को अंडरग्राउंड करा दिया गया है। वर्तमान में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed