फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Land records of Sanjay Gandhi Trust sought again

Amethi News: दोबारा मांगे गए संजय गांधी ट्रस्ट के जमीन संबंधी रिकाॅर्ड

Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Land records of Sanjay Gandhi Trust sought again
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी ट्रस्ट की जमीन को लेकर चल रही जांच में तेजी आ गई है। समय देने के बावजूद दोनों पक्षों ने पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए। तहसील प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों को साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए एक और मौका दिया गया है। शिकायती पत्र देकर ट्रस्ट की लीज डीड और बिना अनुमति के परिसर में संचालित अन्य इकाइयों के संबंध में आरोप लगाया गया था। शासन ने जिला प्रशासन को जांच कर कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। चार अक्टूबर को तहसीलदार अभिषेक शाही ने अस्पताल परिसर पहुंच कर संजय गांधी अस्पताल, इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल, गेस्ट हाउस समेत अन्य भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन ने तहसील पहुंचकर अपना पक्ष भी रखा।
विज्ञापन

अब दोबारा तहसील प्रशासन ने अस्पताल प्रशासन से भूमि संबंधी अभिलेख के साथ आई हॉस्पिटल व अन्य यूनिट के संबंधित अभिलेख मांगे हैं। तीन दिन बीतने के बावजूद दोनों पक्षों की ओर से पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन

एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों से अभिलेख व साक्ष्य मांगे गए थे। बावजूद इसके अभी तक दोनों पक्षों द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया है। बताया कि दोनों पक्षों को साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए फिर समय दिया गया है। दोनों पक्षों के साक्ष्य के आधार पर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed