{"_id":"6967e373341140d58a00f434","slug":"land-marking-for-helipad-amethi-news-c-96-1-ame1002-156544-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हेलीपैड के लिए भूमि का चिह्नांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हेलीपैड के लिए भूमि का चिह्नांकन
Thu, 15 Jan 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। सरकार के निर्देश पर प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में एक हेलीपैड निर्माण की योजना के तहत संग्रामपुर के भौसिंहपुर में हेलीपैड निर्माण के लिए बुधवार को राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने भूमि का चिह्नांकन किया है।
पीडब्ल्यूडी के जेई अमित पाठक ने बताया कि राजस्व टीम के साथ भौसिंहपुर पौधशाला और फायर ब्रिगेड के लिए चिह्नित जमीन के बगल में करीब एक बीघा भूमि को हेलीपैड निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। चिह्नित भूमि पर पेड़ और झाड़ियां मौजूद है। जिनकी साफ-सफाई के लिए ग्राम प्रधान से बातचीत की गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि चिह्नित की गई जमीन में हेलीपैड का निर्माण होने से मां कालिकन धाम आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रशासनिक कामकाज के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को बेहतर बनाने में काफी सुविधा मिलेगी। (संवाद)