फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Land has not been occupied for three years

Amethi News: तीन साल से जमीन पर नहीं मिला कब्जा

Sun, 19 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Land has not been occupied for three years
गौरीगंज तहसील सभागार में आयो​जित समाधान दिवस में मौजूद फरियादी। -संवाद्र
अमेठी सिटी। हर माह बिजली बिल समय से जमा हो रहा है। पिछले माह जितना बिजली बिल आया था, पूरा जमा कर दिया था। 15 अक्तूबर को टीम जांच करने आई थी और 7500 रुपये का बिल निकाल दिया। पूछने पर कुछ बताया नहीं। कहा कि जो बिल आया है, उसे जमा करो। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजय चौहान से न्याय की गुहार लगाते हुए जामों के पूरब गांव निवासी ने अफजल ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। डीएम ने एक्सईएन को जांच कर शिकायत के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन



गोठवा निवासी शांति देवी ने बताया कि तीन वर्षों से साढ़े चार बीघा भूमि पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। जबकि बटवारा, मेड़बंदी आदि हो गई है। उच्चाधिकारियों ने निर्देश भी दिया। संपूर्ण समाधान में कई बार शिकायत की, फिर भी समाधान नहीं हुआ। गौरीगंज के पूरे रामदीन गांव निवासी सूर्य नारायण तिवारी ने बताया कि असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के पास उनका खेत है। वर्ष 2021 से लगातार खेत में जाने के लिए रास्ते की मांग की जा रही है। हाईकोर्ट और उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन




बलभद्रपुर के कन्हैयालाल ने बताया कि गांव स्थित नवीन परती, घूर गड्ढा आदि भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से अवैध कब्जा खाली नहीं हो रहा है। तहसील, थाना समाधान दिवस पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed