फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   land acquisition exercise started for ring road

Amethi News: रिंग रोड के लिए शुरू हुई भूमि अधिग्रहण की कवायद

Mon, 02 Jan 2023 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
land acquisition exercise started for ring road
अमेठी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से शहर स्थित रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ रिंग रोड निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की कवायद शुरू कर दी गई है। रिंग रोड निर्माण की जद में आ रहे 12 राजस्व गांवों के कुल 461 गाटों के सापेक्ष 19.7495 हेक्टेयर निजी व सरकारी भूमि का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में एनएच के अधिकारियों ने राजस्व विभाग को पत्र भेजकर अधिग्रहण को लेकर सत्यापन कराए जाने की बात कही है। गौरतलब है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में 8.1 किमी. लंबे रिंग रोड एनएच 931 के निर्माण को लेकर 283.86 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

शहर में बीते कई दशक से जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर शहर के रेलवे लाइन के उत्तरी ओर जहां बाईपास (एनएच 931) फेज वन के तहत निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वहीं लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर भी निर्माणाधीन है। रेलवे फ्लाईओवर और बाईपास के बावजूद पूर्ण रूप से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही थी। लोगों को जाम से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए गत दिनों बाईपास (एनएच 931) फेस टू (रिंग रोड) निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

बजट मिलने के बाद एनएच की ओर से भूमि अधिग्रहण के संबंध में कवायद शुरू कर दी गई है। रिंग रोड निर्माण की जद में आ रहे राजस्व गांव खेरौना, बघवरिया, मनीपुर राघव, रेभा, चचकापुर, बिराहिमपुर, बरियापुर, भरथीपुर, लोनियापुर, रायपुर फुलवारी उमापुर गाना पट्टी और जंगल रामनगर के गजट प्रकाशन की कवायद तेज हो गई है। इन सभी राजस्व गांवों केे कुल 461 गाटों के सापेक्ष 19.7495 हे. निजी व सरकारी भूमि का अधिग्रहण कराए जाने के संबंध में गाटों का सत्यापन कराए जाने को लेकर एनएच की ओर से पत्र संबंधित तहसील में जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा गया है। राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन की कार्यवाही पूरी होने के बाद गजट प्रकाशन के बाद मुआवजा वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

8.1 किमी लंबे (रिंग रोड) बाईपास फेज टू के लिए 19.7495 हे. भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस पर दो रेलवे फ्लाईओवर (आरओबी), 931 राजमार्ग पर दो ओवरब्रिज के साथ ही अन्य मार्गों पर ब्रिज का निर्माण होगा। स्वीकृति धनराशि में निर्माण के साथ मुआवजा आदि की राशि भी शामिल है। (संवाद)
इन गांवों का इतनी जमीन रिंग रोड की जद में
गांव का नाम - कुल गाटा - अपेक्षित क्षेत्र (हेक्टेयर में)
खेरौना - 28 - 2.1522
बधवरिया - 11 - 1.0427
मनीपुर राघव - 61 - 4.2750
रेभा - 44 - 3.2547
चचकापुर - 56 - 3.3256
बिराहिमपुर - 22 - 2.2060
बरियापुर - 54 - 3.4929
भरथीपुर - 12 - 1.7387
लोनियापुर - 30 - 2.6609
रायपुर फुलवारी - 42 - 3.4663
उमापुर गानापट्टी - 18 - 1.2129
जंगल रामनगर - 83 - 9.7412
-------------------------------------------------------------------------
461 - 19.7495
--------------------------------------------------------------------------
जल्द शुरू होगा मुआवजा वितरण
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से रिंग रोड निर्माण के लिए 283.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी गांवों के गजट को प्रकाशन के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही रिंग रोड के निर्माण की जद में आ रहे सभी गांव के गाटों का सत्यापन कराए जाने को लेकर राजस्व विभाग को पत्र भेजा गया है। सत्यापन की कार्यवाही पूरी होने के बाद गजट प्रकाशन होगा। उसके बाद मुआवजा वितरण व अन्य कार्यवाही शुरू की जाएगी। - अमरेंद्र कुमार राय, सहायक अभियंता, एचएनएआई

रिंग रोड की जद में आ रही भूमि/गाटों का सत्यापन कराए जाने के संबंध में पत्र मिला है। संबंधित राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपालों द्वारा जल्द ही सत्यापन की कार्यवाही पूरी कराकर रिपोर्ट भेजी जाएगी। - प्रीति तिवारी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed