फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lakhs of rupees were swindled from women by luring them with high interest rates

Amethi News: ज्यादा ब्याज का लालच देकर महिलाओं से लाखों की ठगी

Sat, 30 Aug 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were swindled from women by luring them with high interest rates
कमरौली। जगदीशपुर और बाजारशुकुल क्षेत्र में महिलाओं को ज्यादा ब्याज दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये हड़प लिए गए। चेन बनाओ पैसा कमाओ की बात कहकर मार्केटिंग कंपनी में महिलाओं से निवेश कराया गया। ठीकठाक रकम जमा होने के बाद ठग कार्यालय बंद कर भाग गए। पीड़ित महिलाएं अब अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए थाने के चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन




रूदापुर मऊ अतवारा गांव की संतोष देवी ने बताया कि छह माह पहले एक युवक और एक महिला उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कंपनी में पैसा लगाने पर हर महीने ज्यादा ब्याज मिलेगा। शुरुआत में विश्वास जमाने के लिए चंदमती, आशा देवी, राजकुमारी समेत आठ महिलाओं से 16,800 रुपये जमा कराए। इसके बाद उन्हें और लोगों को जोड़ने (चेन बनाने) पर ज्यादा लाभ देने का लालच दिया गया। इसी गिरोह से जुड़े मुसाफिरखाना क्षेत्र के युवक-युवती ने बाजारशुकुल के उरेरमऊ गांव की केशपता, शोभावती और उनके परिजनों से लगभग पांच लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन



तय समय बीतने के बाद जब महिलाओं ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में लापता हो गए। महिलाओं ने इसकी शिकायत सबसे पहले जगदीशपुर थाने में की। जांच में पता चला कि आरोपियों ने बाजारशुकुल कस्बे में एक कार्यालय खोला था, जहां से नेटवर्किंग के जरिए लोगों को फंसाया जाता था। इसके बाद पीड़ितों ने बाजारशुकुल पुलिस को भी सूचना दी। एसओ बाजारशुकुल अभिनेष कुमार ने बताया कि मामला शनिवार को सामने आया है। उपनिरीक्षक को मौके पर भेजकर छानबीन कराई जा रही है। ठगी करने वाले लोगों की तलाश जारी है। साक्ष्य जुटने के बाद उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed