फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Laila-Majnu Bomb will show its magic in Diwali

Amethi News: दिवाली में जलवा दिखाएंगे लैला-मजनू बम

Mon, 20 Oct 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Laila-Majnu Bomb will show its magic in Diwali
गौरीगंज बाजार में पटाखे खरीदते लोग। -संवाद
अमेठी सिटी। दीपावली पर बाजार में पटाखों की खूब बिक्री हुई। अमेठी, गौरीगंज, जायस, मुसाफिरखाना और फुरसतगंज की पटाखा बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटी रही। रंगीन पैकिंग और नई डिजाइन वाले पटाखों ने दुकानों को आकर्षक बना दिया है। इस बार कंदील, स्काई शॉट, ड्रोन बम और मिसाइल पटाखे लोगों की पहली पसंद बने हैं।
विज्ञापन



गौरीगंज के नवोदय विद्यालय मैदान में लगीं दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों में उत्साह देखा गया। बरौलिया के शिवम सिंह ने बताया कि बच्चों को कंदील और ड्रोन बम पसंद आ रहे हैं जो आसमान में रंगीन रोशनी बिखेरते हैं। राजन तिवारी ने कहा कि इस बार नए पटाखों की रेंज बढ़ी है। ड्रोन बम और स्काई शॉट रात के अंधेरे में खूब रोशनी फैला रहे हैं।
विज्ञापन



सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने बच्चों के लिए फुलझड़ी और अनार खरीदे हैं, क्योंकि ये कम धुआं छोड़ते हैं और पर्यावरण के अनुकूल हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में कंदील, गोगा बम, लैला-मजनू बम, किटकिट गाजर बम और लट्टू बम जैसे नए पटाखे आए हैं। कीमतों में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद खरीदारों का उत्साह बना हुआ है। व्यापारियों के अनुसार जिलेभर में लगभग सात से आठ करोड़ रुपये की बिक्री होने की संभावना है। बाजारों में ग्रीन पटाखों, फुलझड़ी, अनार और चकरी की बिक्री अधिक रही। छोटे बच्चों के लिए चॉकलेट बम और रंगीन फुलझड़ी की भी मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन






सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सभी विक्रेताओं को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें बाजारों में लगातार गश्त कर रही हैं। सभी दुकानों पर पानी के ड्रम, बालू और अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं। दुकानों के बीच निर्धारित दूरी और खुले स्थान पर लगाने की शर्तों का पालन कराया जा रहा है। नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed