फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Laborer died due to lightning strike

Amethi News: बिजली गिरने से मजदूर की मौत

Sun, 29 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Laborer died due to lightning strike
कमरौली/जगदीशपुर(अमेठी)। राजखेता मजरे पलिया पश्चिम गांव में शनिवार को बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे मजदूर भगवानदीन (65) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मेड़ बांध रहे थे।
विज्ञापन



भगवानदीन पूरेगंगा सिंह निवासी राजू के साथ खेत में मेड़बंदी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर भगवानदीन की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी राजू ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज के साथ ही भगवानदीन जमीन पर गिर पड़े। वह डर के मारे दौड़कर गांव पहुंचे और आसपास के लोगों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



मृतक भगवानदीन की पत्नी रामकुमारी, बेटा विनोद, बहू पूनम, बेटी गुड़िया, पौत्र शुभम, शिवा और सत्यम का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े पुत्र सुखदेव को जब सूचना मिली तो वह बदहवास हालत में गांव पहुंचे। हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिलेगी आर्थिक मदद
एसडीएम अभिनव कनौजिया ने बताया कि बिजली गिरने से मौत दैवीय आपदा की श्रेणी में आती है। पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की अनुमन्य सहायता दी जाएगी। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed