{"_id":"6a7a1e5af5372a9861079df4","slug":"kshama-and-divya-excel-in-rangoli-amethi-news-c-96-1-ame1002-173045-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रंगोली में क्षमा और दिव्या अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रंगोली में क्षमा और दिव्या अव्वल
Tue, 11 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाजारशुकुल में आयोजित प्रतियोगिता में रंगोली बनाती छात्राएं। स्रोत: वि
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाजारशुकुल में सोमवार को सामान्य ज्ञान, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। विजेता छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गौरी ने पहला, संजना ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, संजना द्वितीय और गौरी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में क्षमा और दिव्या की टोली ने पहला, अंशू और सोनम की टोली ने दूसरा तथा अनीषा और निशा की टोली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने ज्ञान, तर्कशक्ति और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। रंगोली में छात्राओं ने रंगों और आकृतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई। प्रधानाध्यापिका शशिकला सिंह पटेल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं में सामान्य ज्ञान के साथ तार्किक सोच, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई दी। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।