फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kotedar's body reached village from Lucknow, anger among family members

Amethi News: लखनऊ से गांव पहुंचा कोटेदार का शव, परिजनों में आक्रोश

Thu, 10 Oct 2024 04:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Kotedar's body reached village from Lucknow, anger among family members
जगदीशपुर के मडंवा गांव में कोटेदार की मौत के बाद गमगीन परिजन।
जगदीशपुर (अमेठी)। बाजारशुकुल इलाके में जमीन के रंजिश में पीटकर जख्मी किए गए बुजुर्ग कोटेदार की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार देर शाम उनका शव गांव पहुंचा। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनका घर बुलडोजर से ढहा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही अफसरों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हैं। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है। पुलिस व परिजनों से वार्ता का दौर जारी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी कोटेदार राजाराम कोरी ने बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के बिराहिम बाजगढ़ गांव में भवानी प्रसाद से अपनी पत्नी रानी के नाम जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर इसी गांव के रामकृपाल का कब्जा था। कब्जा पाने के लिए कोटेदार ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम सात अक्तूबर को कोटेदार के पक्ष में पैमाइश कर लौट गई थी। उसके बाद रामकृपाल ने पत्नी व दो बेटों संतोष व सूरज के साथ मिलकर लाठियों से पीटकर राजाराम को मरणासन्न कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान राजाराम की मौत हो गई। मौत की खबर गांव में पहुंची तो लोगों में कोहराम मच गया। बुधवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो आक्रोश में परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया है। मांग की है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके घर पर बुलडोजर चलवाया जाए और पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच कर उनको न्याय दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस, परिजनों को समझाने में जुटी थी। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा गया है। मामले में धाराएं बढ़ा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


नहीं चाहिए जमीन, कोई लौटा दो कोटेदार को
कोटेदार राजाराम की मौत पर पत्नी रानी का रोकर बुरा हाल है। वह सिर्फ एक ही बात कह रही है कि नहीं चाहिए जमीन, बहुत बार मना किया। कहा कि जमीन बेच दो, लेकिन बात नहीं मानें। जमीन वापस ले लो, बस हमरे कोटेदार का लौटाए दो। पत्नी की करुणवेदना हर किसी की आंख नम कर रही थी। बेटे सुधीर, राजेश व राकेश तो पिता को खोने से गमगीन हैं। बेटी मंजू का भी हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed