फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Komal and Saral top in badminton

Amethi News: बैडमिंटन में कोमल व सरल अव्वल

Sun, 21 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Komal and Saral top in badminton
अमेठी सिटी। एक स्कूल एक खेल योजना के तहत शनिवार को राजकीय हाईस्कूल सातन का पुरवा में क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। बैडमिंटन में बालिका वर्ग में कोमल और बालक वर्ग में सरल पाठक अव्वल रहे।
विज्ञापन



खो-खो मुकाबले में बालक वर्ग की टीम में सरल, दुर्गेश, गोपाल, मंदीप, प्रदीप, रंजीत, अशोक, विकास, अमित और कपिल ने शानदार खेल दिखाकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में मोहनी, शिवानी, दीपिका, खुशबू, केला देवी, कोमल, प्रिया, अंजली, लक्ष्मी और किरण की टीम ने बाजी मारी। कबड्डी स्पर्धा में बालक वर्ग की ओर से दीपक, अभिषेक, अतुल, अंकित, गोपाल, अंकुश, राज और नंदलाल की टीम विजयी रही।
विज्ञापन



बालिका वर्ग में सना बानो, अर्चना, अंजली, मोहनी, खुशबू और शोभा की टीम ने प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। रस्साकसी और लंबी कूद में भी विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग में अतुल, प्रदीप और गोपाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोहनी ने पहला, शिवानी ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रिया ने दूसरा और मोहनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में दीपांशु और रजत क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed