{"_id":"67e3047c53bacceee102a9bb","slug":"khatu-shyams-procession-taken-out-with-pomp-and-show-amethi-news-c-96-1-ame1002-137124-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली खाटू श्याम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली खाटू श्याम की शोभायात्रा
Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा मंगलवार को जायस कस्बे में निकाली गई। यह शोभायात्रा हनुमान मंदिर से निकलकर करीब दो किलोमीटर जाने के बाद हनुमान दल में जाकर समाप्त हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर जगह-जगह फूलों की बारिश की गई।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु एक ही रंग के वस्त्र और बाबा खाटू श्याम का निशान, झंडा लिए हुए थे। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह खाने-पीने का इंतजाम और यात्रा मार्ग पर कालीन बिछाई गई थी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु नाचते-गाते हुए हनुमान दल पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर जगह-जगह फूलों की बारिश की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि आज हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गई है, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं। सुरक्षा के मद्दनेजर पुलिस भी शोभायात्रा के दौरान तैनात रही।