फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   kgbv academic block will be constructed with 1.89 crore

1.89 करोड़ से केजीबीवी भेटुआ में बनेगा एकेडमिक ब्लॉक

Fri, 03 Jun 2022 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
kgbv academic block will be constructed with 1.89 crore
01 : गौरीगंज : भेटुआ ब्लॉक में स्थित केजीबीवी के पास एकेडमिक ब्लॉक निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का नि? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। भेटुआ ब्लॉक स्थित कस्तूबरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास 1.89 करोड़ रुपये से एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण होगा। बालिका शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विभाग नेे एकेडमिक ब्लॉक निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ को कार्यदायी संस्था नामित किया है। केजीबीवी परिसर में एकेडमिक ब्लॉक निर्मित होने व संचालित होने पर सौ बालिकाओं को आवासीय सुविधा के बीच इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जिले के 13 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित कराता है। आवासीय विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक अनिवार्य शिक्षा योजना के तहत 100-100 बालिकाओं को आवासीय सुविधा के बीच शिक्षित करने में जुटा है। शैक्षिक सत्र 2015-16 में शासन ने भादर ब्लॉक के जीजीआईसी सोनारीकला व भेटुआ ब्लॉक स्थित केजीबीवी परिसर में बालिका छात्रावास के निर्माण को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड सुल्तानपुर ने 1.70 करोड़ रुपये की लागत से भादर में छात्रावास का निर्माण पूरा कर भवन तीन वर्ष पहले विभाग को हैंडओवर कर दिया है। भावन हैंडओवर करने के बाद भादर ब्लॉक का छात्रावास संचालन माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मे तो भेटुआ ब्लॉक के पास बालिका इंटर कॉलेज नहीं होने से छात्रावास संचालित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एक तरफ जहां केजीबीवी की उत्तीर्ण बालिकाओं को भी इंटरमीडिएट की शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ रहा है वहीं स्कूल दूर होने से अधिकांश बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र में संचालित केजीबीवी परिसर के पास निशुल्क भूमि चिह्नित करने के बाद एकेडमिक ब्लॉक निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। विभाग के प्रस्ताव पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने मंजूरी प्रदान करते हुए एक करोड़ 89 लाख 47 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।
मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा है। भेटुआ ब्लॉक में एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण होने के बाद क्षेत्र की बालिकाओं को इंटर तक की शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत मिलेगी। केजीबीवी में पंजीकृत 100 बालिकाओं को कक्षा छह से 12 तक आवासीय सुविधा के बीच शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी।
यह होगा निर्माण
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रभाकर मिश्र ने बताया कि भेटुआ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षण कक्ष, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल व गृह विज्ञान की प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, स्टॉफ रूम, इनडोर व आउटडोर गेम की व्यवस्था, एनसीसी कैडर ट्रेनिंग कक्ष, प्रसाधन, पेयजल, प्रधानाचार्य कक्ष, बाउंड्रीवॉल व चौकीदार कक्ष समेत अन्य आवश्यकता के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा। शासन से स्वीकृत मानचित्र के अनुसार स्थानीय दर पर निर्माण व्यय का आंकलन करने के साथ डीएम स्तर से गठित टीम से नियमित अनुश्रवण जांच की व्यवस्था सुनिश्चित कर मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराकर नियमानुसार संचालन कराया जाएगा।
100 बालिकाओं को मिलेगी सुविधा
भेटुआ ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में निर्मित बालिका छात्रावास में 100 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था होगी। एकेडमिक ब्लॉक तैयार होने व संचालित होने के बाद बालिका छात्रावास का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग करेगा। एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास संचालित होने के बाद क्षेत्र की 100 बालिकाओं को आवासीय सुविधा के बीच शिक्षा ग्रहण की सुविधा मिलेगी।
मिलेगी निशुल्क शिक्षा
भेटुआ ब्लॉक स्थित केजीबीवी में एकेडमिक ब्लॉक निर्मित होने के बाद नौ से 12 तक का शिक्षण कार्य शुरू होगा तो पूर्व से निर्मित छात्रावास संचालित होने के बाद पंजीकृत छात्राओं को विभाग निशुल्क आवासीय व्यवस्था के साथ निशुल्क शिक्षा, पाठ्य पुस्तक व भोजन आदि मुहैया कराएगा। बालिकाओं को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त तकनीकी शिक्षा में भी दक्ष किया जाएगा।
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि वर्तमान में केजीबीवी में कक्षा छह से आठ तक बालिकाओं को आवासीय सुविधा में शिक्षित किया जा रहा है। पूर्व में परिसर में निर्मित छात्रावास नजदीकी बालिका इंटर कॉलेज नहीं होने से संचालित नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एकेडमिक ब्लॉक निर्मित होने के बाद केजीबीवी से जूनियर उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को इंटर तक की आवासीय शिक्षा की सुविधा मिलेगी तो क्षेत्र में बालिकाओं के शिक्षा स्तर में सुधार होगा।

शासन से निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। कायदायी संस्था से अनुबंध तैयार होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। उम्मीद है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में एकेडमिक ब्लॉक का संचालन शुरू हो जाएगा। एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास की सुविधा नियमानुसार पात्र बालिकाओं को देते हुए शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed