{"_id":"645547eada5263dc030a4378","slug":"keep-an-eye-on-social-media-take-quick-action-on-complaints-amethi-news-c-13-1-218920-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सोशल मीडिया पर रखें नजर, शिकायत पर करें त्वरित कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सोशल मीडिया पर रखें नजर, शिकायत पर करें त्वरित कार्रवाई
Fri, 05 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान सोशल मीडिया के पोस्टों पर निगरानी की जाएगी तो शिकायत पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। शुक्रवार को एडीजी ने एसपी कार्यालय स्थित चुनाव सेल का निरीक्षण कर सूचना तंत्र सक्रिय करते हुए मतदान प्रभावित करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने अचानक शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय में एसपी डॉ. इलामारन जी, एएसपी हरेंद्र कुमार व सभी सीओ के साथ बैठक की। बैठक से पहले चारों नगरीय निकाय (गौरीगंज, जायस, अमेठी व मुसाफिरखाना) के 85 बूथों पर होने वाले निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की।
निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों के साथ अभिलेखों की जांच की। एडीजी ने चुनाव को निष्पक्ष/सकुशल/शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर व अन्य स्थानों पर संवेदनशीलता के आधार पर पुलिस बल का प्रबंध करने को कहा। सभी प्रत्याशियों से संवाद करने के साथ चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
एडीजी ने कहा कि निर्वाचन में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए लाइसेंस धारकों से शत प्रतिशत शस्त्र जमा कराने, चुनाव रजिस्टर का अभिलेखीकरण करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए ग्राम चौकीदारों व अभिसूचना इकाई के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई की जाए। मतदाताओं को प्रलोभित व भयभीत करने के मामलों पर विशेष नजर रखी जाए।
ग्रामीण/संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संगोष्ठी स्थापित कर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील करने व चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को कहा। सीओ को पुलिस बलों के ठहरने हेतु कॉलेजों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध करने को कहा। बैठक के बाद विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ गौरीगंज मंयक द्विवेदी, मुसाफिरखाना गौरव सिंह, अमेठी लल्लन सिंह व तिलोई डॉ. अजय सिंह समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।