फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kathak Festival to begin on the 13th.

Amethi News: 13 से शुरू होगा कथक महोत्सव

Wed, 09 Sep 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kathak Festival to begin on the 13th.
अमेठी सिटी। कथक सम्राट पद्म विभूषण स्वर्गीय पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में 13 सितंबर से पूरे राघव पंडित अचलपुर स्थित कालिका बिंदादीन सभागार में तीन दिवसीय कथक महोत्सव शुरू होगा। 13, 14 और 15 सितंबर को होने वाले आयोजन में देश-विदेश के नामचीन कलाकार कथक, लोक नृत्य, भजन और गजल की प्रस्तुतियां देकर भारतीय शास्त्रीय एवं लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन



महोत्सव को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तीन दिनों तक सभागार में कला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। कलाकार कथक की बारीकियों, भाव-भंगिमाओं और पारंपरिक नृत्य शैली के साथ लोक संस्कृति की विविध झलक प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


पारंपरिक कथक नटवरी लोकनृत्य के अंतरराष्ट्रीय कलाकार अशोक महाराज की विशेष प्रस्तुति महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। नटवरी लोकनृत्य की पारंपरिक शैली और कथक की मनोहारी अदाओं का संगम दर्शकों के लिए खास अनुभव रहेगा। भजन और गजल समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजक पंडित त्रिपुरारी महाराज ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य पंडित बिरजू महाराज की कला और समृद्ध विरासत को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी तक भारतीय शास्त्रीय एवं लोक कलाओं की परंपरा पहुंचाना है। विभिन्न विधाओं के कलाकार तीनों दिन प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed