फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kashi Vishwanath Express arrived seven hours late

Amethi News: सात घंटे देरी से पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Sun, 04 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Express arrived seven hours late
अमेठी सिटी। गर्मी के मौसम में भी ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार रात 10:26 बजे आने वाली दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सात घंटे देरी से शनिवार सुबह गौरीगंज आई। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेनों का भी परिचालन शनिवार को विलंब से हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर प्रतिदिन संचालित दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से लोग वाराणसी संग दिल्ली की यात्रा करते हैं। गर्मी के मौसम में इस ट्रेन का परिचालन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह रही कि दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से वाराणसी की यात्रा करने शुक्रवार रात गौरीगंज स्टेशन पहुंचे यात्रियों को गर्मी में पूरी रात प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। ट्रेन सात घंटे देरी से शनिवार सुबह 5.22 बजे गौरीगंज आई।
विज्ञापन



वहीं, शनिवार को लखनऊ की तरफ जाने वाली मालदाटाउन एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे तो अर्चना व जनता एक्सप्रेस एक घंटे देरी से गौरीगंज आई। इसके अतिरिक्त प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाली योगनगरी एक्सप्रेस, गरीब रथ, पद्मावत एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़, लखनऊ-प्रयागराज संगम, एक-एक घंटे तो पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस और आगरा कोलकाता एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची।इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारण से ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed