फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kashi Vishwanath and Jansadharan Express reached 20 hours late

Amethi News: 20 घंटे देरी से पहुंची काशी विश्वनाथ व जनसाधारण एक्सप्रेस

Sun, 17 Nov 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 17 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath and Jansadharan Express reached 20 hours late
अमेठी सिटी। दिल्ली के यात्रियों के लिए शुक्रवार की रात परेशानी भरी साबित हुई। पूरी रात प्रतीक्षा करने के बाद काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व जनसाधारण एक्सप्रेस 20 घंटे तो प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से रात में 1:18 बजे गौरीगंज पहुंची। डाउन जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल परिवर्तित मार्ग से संचालित हुई।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर वाराणसी से दिल्ली के बीच संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से गौरीगंज व अमेठी से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पूरी रात ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। कुछ यात्रियों को यात्रा भी स्थगित करनी पड़ी। ट्रेन 20 घंटे देरी से शनिवार को दोपहर 12:49 बजे गौरीगंज पहुंची। गौरीगंज स्टेशन पर मिले यात्री दिनेश कुमार, सतीदीन ने बताया कि पूरी रात प्रतीक्षा की। जनसाधारण एक्सप्रेस भी नहीं आई। दोपहर में 12:29 बजे ट्रेन आने की जानकारी मिली है। प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस भी 10 घंटे देरी से रात 1:18 बजे गौरीगंज पहुंची। दानापुर से चलकर आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस भी 20 घंटे विलंब रही। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल परिवर्तित मार्ग लखनऊ-निहालगढ़-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ होते हुए संचालित हुई। हरिद्धार-प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली-वाराणसी गरीब रथ पांच घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे देरी से शनिवार को संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मालदाटाउन-दिल्ली, पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादूर व हावड़ा-अमृतसर एक घंटे और राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से संचालित हुई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षण प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारण से काशी विश्वनाथ व जनसाधारण एक्सप्रेस विलंब से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed