{"_id":"6979132ceef3a742ec0c179d","slug":"kashi-vishwanath-and-janata-express-will-remain-cancelled-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-157489-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ व जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ व जनता एक्सप्रेस
Wed, 28 Jan 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज सहित अन्य स्टेशनों से बुधवार को वाराणसी जाने की योजना बना रहे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है। इसके चलते बड़ी संख्या में यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
यात्रियों की परेशानी मंगलवार को भी कम नहीं हुई। वाराणसी से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्रियों को रात में जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। ठंड और कोहरे के बीच प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करना यात्रियों के लिए कठिन रहा।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल अपने निर्धारित समय 12:19 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे देरी से 3:49 बजे गौरीगंज स्टेशन पहुंची। प्रयागराज पैसेंजर करीब ढाई घंटे देरी से आई। पद्मावत एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे विलंब से पहुंची। देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे देरी से आई। दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस भी ढाई घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची।