{"_id":"68015562d6415958be0d697e","slug":"kanshi-ram-formed-bsp-due-to-wrong-policies-of-congress-vishwanath-amethi-news-c-96-1-ame1008-138558-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की गलत नीतियों से कांशीराम ने बनाई बसपा : विश्वनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की गलत नीतियों से कांशीराम ने बनाई बसपा : विश्वनाथ
Fri, 18 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के रास्ते में पग-पग पर रोड़े अटकाए। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही 14 अप्रैल 1984 को कांशीराम को बहुजन समाज पार्टी बनानी पड़ी। ये बातें बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहीं।
बसपा की ओर से तिलोई के मोहनगंज में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर और सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि भारत को दुनिया का मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने बहुजनों को राजसत्ता पर अधिकार और भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करने के संदेश दिए थे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित करते हुए बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार किया।
पूर्व एमएलसी डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों और पिछड़ों को हक अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने महिलाओं को भी बराबरी के अधिकार दिलाए। कहा कि अब तक भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करने का कार्य नहीं किया गया। इस दौरान बसपा सामाजिक भाईचारा कमेटी जिला संयोजक रमेश कुमार मौर्य, रामानंद मौर्य, दिनेश गौतम, विजय गौतम, बाबू लाल मौर्य, मोहन लाल गौतम, शिवनायक पासी, राजा गूजर आदि मौजूद रहे।