{"_id":"687feb383d8f27d71f0ffcc5","slug":"kalpi-mata-dham-will-be-rejuvenated-with-two-crores-amethi-news-c-13-1-lko1043-1303644-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो करोड़ से कालपी माता धाम का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो करोड़ से कालपी माता धाम का होगा कायाकल्प
Wed, 23 Jul 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज नगर पालिका के पलिया वार्ड में स्थित कालपी माता धाम का वंंदन योजना के तहत दो करोड़ रुपये से कायाकल्प व सुंदरीकरण होगा। नगर निकाय की ओर से एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है।
धार्मिक स्थलों के कायाकल्प व सुंदरीकरण के लिए सरकार की ओर से वंदन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत अब तक दो चरणों में गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र स्थित बाबा झारखंडेश्वर और जेठू बाबा धाम को चयनित किया गया है। तीसरे चरण में प्रसिद्ध कालपी माता धाम को चयनित किया गया है। नगर पालिका की ओर से दो करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसका प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा गया है।
कायाकल्प के तहत कालपी माता धाम परिसर में मिट्टी भराई, सीसी रोड, हाईमास्क लाइट, सोलर हाईमास्क लाइट, चारदीवारी, आरओ, वाटर कूलर, शेड, बेंच व रंगाई-पुताई का कार्य होना है। ईओ सुनील कुमार ने बताया कि कालपी माता धाम का कायाकल्प होना है। वहीं, जेठू बाबा धाम के लिए पहली किस्त मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
जेठू बाबा धाम के लिए मिले 50 लाख रुपये
गौरीगंज स्थित जेठू बाबा धाम को दूसरे चरण में वंदन योजना के तहत कायाकल्प के लिए चयनित किया गया है। यहां पर दो करोड़ रुपये से कार्य होना है। 50 लाख रुपये की पहली किस्त मिल गई है। नगर निकाय की ओर से निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।