फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kalash Yatra taken out with pomp and show

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Tue, 04 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with pomp and show
शाहगढ़ (अमेठी)। विकास खंड के उलरा गांव में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ निकलकर उलरहट बाबा के स्थान से होकर किशुनदासपुर गांव में स्थित काली माई धाम पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन



पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा मुड़ियापुर, सरैया, शंकरपुर गांव होकर वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने मंगल गीत गाए। अयोध्या से पधारे प्रवाचक अवधेश कुमार तिवारी ने कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया।
विज्ञापन



इस मौके पर सुनीता सिंह, सुरेश सिंह, राम बहादुर सिंह, राकेश सिंह, मनोज कुमार द्विवेदी, रामकुमार सिंह, रमेश यादव, हृदय राम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed