{"_id":"67953933515b613bfe0ec1ad","slug":"kalash-yatra-taken-out-with-musical-instruments-amethi-news-c-96-1-ame1002-133759-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा
Sun, 26 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जामों के शिवपुर में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। -आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जामों के शिवपुर स्थित दुर्गा मंदिर पर रविवार से शुरू होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा से पहले शनिवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखे महिलाओं की टोली के मंगल गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
परमात्मा मठ प्रयागराज से पधारे प्रवाचक अजय शास्त्री की मौजूदगी में रामचरितमानस के पूजन के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए निकलीं। बैंडबाजे की धुन व भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए। यात्रा शिवपुर से प्रारंभ होकर बाबा झामदास आश्रम बिल्लेश्वर महादेव मंदिर और बाबा सिद्धादास हरगांव संग प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर दोपहर बाद कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई।
प्रवाचक ने कहा कि रामचरितमानस जीवन को सही दिशा देती है। इससे व्यक्ति की दशा बदल जाती है। रामचरितमानस को जीवन में उतारने से व्यक्ति के अभिमान का नाश होता है। व्यक्ति को अभिमान रहित होकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए। बताया कि रविवार से श्रीराम कथा शुरू होगी। कथा प्रतिदिन दिन में एक से पांच बजे तक और शाम को सात बजे से 10 बजे तक होगी।