फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kalash Yatra on the first day of Gayatri Mahayagya

ग्रामोत्कर्ष गायत्री महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा

Sat, 15 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra on the first day of Gayatri Mahayagya
अमेठी : शहर में कलश शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में परीक्षित गायत्री शक्तिपीठ की ओर से आयोजित होने वाला कार्यक्रम ग्रामे-ग्रामे गृहे-गृहे गायत्री उपासना का तीन दिवसीय अभियान शनिवार को प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन कलश शोभा यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक के रामदैपुर गांव स्थित रामनारायण इंटर कॉलेज रामदैपुर अमेठी में तीन दिवसीय ग्रामोत्कर्ष गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का प्रथम चरण शनिवार सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ। गांव स्थित शंकरजी के मंदिर परिसर से निकली मंगल कलश यात्रा गोडवा, सीतारामपुर, बाहापुर, नौंगवा होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। कलश यात्रा में मौजूद महिलाओं के साथ कन्याओं और पुरुषों ने हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, दहेज प्रथा का अंत हो, एक वृक्ष सौ पुत्र समान, नशा नाश की जड़ है भाई, अंत सदा इसका दुखदाई लगाते हुए जैसे नारे लगाते हुए लोगों को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कलश यात्रा के बाद युग संगीत के साथ प्रवचन आयोजित हुआ। रविवार सुबह सभी के कल्याण हेतु गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप तथा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि रविवार को 11 बजे से नशा मुक्ति रैली तथा सायंकाल गायत्री दीप यज्ञ संपन्न होगा। 17 अक्टूबर को सुबह सामूहिक जप, गायत्री महायज्ञ के उपरांत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed