फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kajal and Pankaj won the race.

Amethi News: दौड़ में काजल और पंकज ने मारी बाजी

Sun, 14 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kajal and Pankaj won the race.
तिलोई में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाती प्रतिभागी। स्त्रोत : आयोजक
तिलोई। एसपीएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन




दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर बालिका वर्ग में काजल मिश्रा ने प्रथम, सुधा पटेल ने द्वितीय व अदिति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अदिति सिंह प्रथम, शालिनी द्वितीय व रोहिनी मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पंकज ने प्रथम, मो. जीसान ने द्वितीय व मो. नौशाद ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में तुषार सिंह प्रथम, जतिन यादव द्वितीय व अगन यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन




जूनियर बालिका वर्ग में साहिबा ने प्रथम, आर्या सिंह ने द्वितीय व सुधा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पंकज, द्वितीय पर इकराम उल्ला व तृतीय स्थान पर विनय विक्रम सिंह रहे। सीनियर बालक वर्ग में अमन सिंह पहले, अनुज कुमार दूसरे व भीम तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, रमेश बहादुर सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व युवा कल्याण अधिकारी निधि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed